चेयरमैन ने लाभार्थियों को बांटे आयुष्मान कार्ड।
गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली ठर्रापार में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत नगर पंचायत घघसरा के चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने लाभार्थियों को बांटे आयुष्मान कार्ड।
कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ महाराज ने देश की जनता को बीमारी के समय गरीब जनता और बुजुर्गो को आयुष्मान कार्ड का तोहफा दिया है।जिससे देश में कोई भी व्यक्ति बीमार होने पर रुपए के अभाव में इलाज से वंचित नहीं होगा।इस आयुष्मान कार्ड से 5 लाख रुपए तक की इलाज की व्यवस्था फ्री होगी।जिससे रोगी इस कार्ड के सहारे अपना इलाज करा सकेगा।उसे तत्काल में किसी का सहारा नही लेना पड़ेगा 70 वर्ष के उम्र से लेकर बुजुर्ग लोगो के लिए भी माननीय प्रधानमंत्री ने आयुष्मान कार्ड जारी कर दिए हैं।जिससे बुजुर्ग जनता अब दवा के लिए परेशान नहीं होगी यह कार्ड उनके बुढ़ापे का सहारा होगा।कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ सतीश सिंह ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवा ले।
इस अवसर पर,शुशील शुक्ल,हेमंत पांडेय,विनय पांडेय, चंद्रसेन पाठक ,सुनील शर्मा सहित आदि स्वास्थ्यकर्मी व लाभार्थी रहे।















