अध्यक्ष राम रक्षा महामंत्री देवेंद्र कुमार तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि चंद यादव कोषाध्यक्ष दुर्गेश कुमार शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित।
गोरखपुर। मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ चकबंदी कार्यकारिणी चुनाव सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी ऋषिकेश पांडेय राजेंद्र कुमार शर्मा की देखरेख में अध्यक्ष राम रक्षा महामंत्री देवेंद्र कुमार तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविचंद्र यादव कोषाध्यक्ष दुर्गेश कुमार शर्मा सहित सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। आज शुक्रवार को बंदोबस्त चकबंदी कार्यालय पर विनोद कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर चुनाव अधिकारी नामित कर चुनाव को सकुशल संपन्न कराया गया चुनाव अधिकारी चकबंदी लेखपाल संघ अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय व मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ क्लेक्टेट अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। अध्यक्ष राम रक्षा महामंत्री देवेंद्र कुमार तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविचंद्र यादव उपाध्यक्ष ईश्वर दयाल उपाध्याय भगवान मणि गोविंद प्रसाद गुप्ता गीतांजलि कोषाध्यक्ष दुर्गेश कुमार शर्मा संप्रेक्षक रवि श्रीवास्तव संगठन मंत्री पंकज कुमार मीडिया प्रभारी शिव वीर सिंह संयुक्त मंत्री चंद्रभान कार्यकारिणी सदस्य कपिल मुनि व राजेश निगम सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए मुख्य अतिथि के रूप में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शशिकांत शुक्ला व उप संचालक चकबंदी राज नारायण त्रिपाठी
चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए मौजूद रहे नई कार्यकारिणी को आशीर्वाद दिए अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि
न्यायिक प्रक्रियाओं को संचालित करने में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी
अपना अहम सहयोग देने का कार्य करेगी नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 21 सितंबर 2024 को संपन्न कराया जाएगा।















