उपराष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद _एडीजी।

उपराष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद _एडीजी।

गोरखपुर।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के गोरखपुर फर्टिलाइजर कैंपस में सैनिक स्कूल के लोकार्पण कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के लिए एडीजी जोन डॉक्टर के एस प्रताप कुमार अपने अधीनस्थ अधिकारियों पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर आनंद कुलकर्णी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई सहित अन्य राजपत्रिक अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में बैठक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल निर्धारित समय से तीन घंटे पहले अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर ड्यूटी के संबंध में अपने प्रभारी अधिकारी से जानकारी प्राप्त कर लें तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस-पास के स्थानों को भली-भांति चेक कर लिया जाए। कार्यक्रम स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जाए और ड्यूटी के दौरान पुलिस बल अपने साथ लाठी-डंडा अवश्य रखें।

ड्यूटी में नियुक्त पुलिसकर्मी उच्च कोटि के टर्नआउट का पालन करें और ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न करें और न ही बिना बताए ड्यूटी प्वाइंट को छोड़ें। सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया गया कि वह सादे कपड़े व वर्दी में तैनात पुलिस बल की पहचान कर उन्हें ड्यूटी के संबंध में भली भांति ब्रीफ कर लें।

वीआइपी रूट प्रभारी को निर्देशित किया कि वीआइपी कार्यक्रम से पूर्व ही रूट व्यवस्था का भली प्रकार निरीक्षण कर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने संबंधी कार्यदायी संस्था से संपर्क कर निर्देशित करें। वीआइपी रूट पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री न पड़ी हो।सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उपराष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान कार्यक्रम स्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में ड्रोन का संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

Previous articleअध्यक्ष राम रक्षा महामंत्री देवेंद्र कुमार तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि चंद यादव कोषाध्यक्ष दुर्गेश कुमार शर्मा सहित पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित।
Next articleगोरखपुर।उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सैनिक स्कूल का किए लोकार्पण।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here