जनता एक अच्छी सरकार चुने, हर हाल में मतदान करें महाराज जी

जनता एक अच्छी सरकार चुने, हर हाल में मतदान करें महाराज जी 

गोरखपुर

नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान गोरखपुर में शुरू हो गया। सीएम योगी ने प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि अपने शहर को पूरी तरह से स्मार्ट बनाने के लिए वोट जरूर दें।

स्थानीय लोग लाइन में लगकर बारी-बारी से मतदान कर रहे है। यह वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। वहीं, मतदान के लिए बुधवार को ही पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों पर रवाना हो गई थीं।

देर शाम तक पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने सेंटर्स पर पहुंचकर कागजी कार्यवाही के साथ वोटिंग का सिटिंग अरेंजमेंट भी कर लिया। इस बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन ने भी लोगों को जागरूक किया है।

मतदान की अपील

जिला निर्वाचन अधिकारी / डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया, बुधवार को ही पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। सभी बूथों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है। जहां मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर रहे हैं। मतदाताओं से अपील है कि वह अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें, ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व को धूमधाम से मनाया जा सके। वहीं, कंट्रोल रूम में हर वार्ड से आने वाले पोलिंग प्रतिशत की डिटेल्स दी जाएगी, ताकि, वोटिंग प्रतिशत का अपडेट होता रहे।

Previous articleअपने बूथ के पहले मतदाता बनेंगे सीएम, महाराज जी
Next articleगोरखपुर एक नजर में देखें कहां कितने वोटर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here