बच्चों को पॉक्सो एक्ट के बारे में करेंगे जागरूक, साथ ही विद्यार्थियों को गुड टच व बैड टच की देंगे जानकारी।
संतकबीरनगर। पॉक्सो एक्ट के बढ़ रहे मामले को देखते हुए शासन ने स्कूलों, ब्लॉक, पंचायत कार्यालयों पर यू-ट्यूब के जरिए लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। इसके लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान चलेगा। पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिससे की विद्यार्थी सचेत रहे।
विद्यार्थियों को गुड टच व बैड टच, विभिन्न प्रकार के अपराधों सहित नशे के दुष्प्रभाव के बारे में स्कूलों में चलेगा जानकारी दी जागरूकता अभिया चलाया जाएगी। साथ ही विभिन्न प्रकार के अपराधों के कानून में दिए गए प्रावधानों व विशेष अधिनियमों (पॉक्सो एक्ट, बाल किशोर अधिनियम आदि) के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।
शासन ने स्कूलों में ग्राम पंचयतों, ब्लॉक पर वीडीओ से इसके प्रचार- प्रसार का निर्देश दिया है। इसके साथ ही स्कूलों में यू ट्यूब के जरिए इसके बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए कहा है।
डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया जाना है। इसके लिए प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है।















