उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म कोर्ट ने केस दर्ज करने के दिया आदेश, पढ़े पूरी खबर।

दोस्त की पत्नी से किया दुष्कर्म कोर्ट ने केस दर्ज करने के दिया आदेश, पढ़े पूरी खबर।
संतकबीरनगर। सीजेएम अनिल कुमार की कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को एक महिला से दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने पति के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के बाद पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
पीड़िता ने कोर्ट को बताया है कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी उसके पति का दोस्त अक्सर घर आता था। एक दिन पति की गैर मौजूदगी में पहुंचे आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर बदनाम करने की धमकी दी।
इसके बाद तीन वर्षों तक डरा धमकाकर ब्लैकमेल करते हुए दुष्कर्म वारदात की जानकारी के बाद पति ने तोड़ लिया पीड़िता से रिश्ता करता रहा। जानकारी होने पर पति ने पीड़िता से रिश्ता तोड़ लिया, आरोपी ने भी किनारा कर लिया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के भाई भी पुलिस में शिकायत न करने के लिए धमका रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि स्थानीय थाने पर शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद डाक से तहरीर भेजकर एसपी से गुहार लगाई फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट ने सुनवाई के बाद पीड़िता का प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए आरोपी तथा उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना करने तथा उसकी प्रति न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया है।
Previous articleलोगों की बनाई गई आभा आईडी बनाई गई।
Next articleबच्चों को पॉक्सो एक्ट के बारे में करेंगे जागरूक, साथ ही विद्यार्थियों को गुड टच व बैड टच की देंगे जानकारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here