भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही महिलाएं

भाजपा प्रत्याशी के प्रचार में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही महिलाएं

सर्व समाज का मिल रहा आशीर्वाद, नीलमणि

संतकबीरनगर/धनघटा। भाजपा प्रत्याशी रिंकू मणि पत्नी नीलमणि के चुनाव प्रचार में महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। भाजपा नेता नीलमणि का कहना है कि नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा में भाजपा एक तरफा जीत की तरफ अग्रसर है। पार्टी प्रत्याशी को सर्व समाज के लोग अपना आशीर्वाद दे रहे हैं।

      मंगलवार के शाम सोंडीहा, बेलौरा, सोनाडी, अहरा, मलौली आदि गांव में भारी संख्या में पहुंचकर महिलाएं मतदाताओं से रिंकू मणि के पक्ष में मतदान करने की अपील की। प्रचार में शामिल महिलाओं का कहना था कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जिसका प्रमाण है उज्जवला योजना के तहत मिले निशुल्क गैस कनेक्शन, घर-घर शौचालय, गरीब परिवार को आवास, गरीब बेटियों का विवाह, गरीब परिवार को खाद्यान्न आदि योजनाओं का संचालन करके भाजपा सरकार गरीबों का उत्थान करने में लगी हुई है। संपर्क के बाद हैसर बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से बातचीत के दौरान भाजपा नेता निर्मली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के चलते आज हर तरफ जाति-पाति का भेद-भाव समाप्त हो गया है। जातियों की राजनीति करने वाली पार्टियों की दुकान बंद होती जा रही है। सर्व समाज के लोग देश और प्रदेश के हित को ध्यान में रखकर जिस तरह भाजपा को प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का मौका दिए। उसी तरह नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के मतदाता रिंकू मणि को चेयरमैन बनाने के लिए तैयार बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से यहां पर भारतीय जनता पार्टी कि किसी भी दल से मुकाबला नहीं है। भाजपा एक तरफा चुनाव जीत कर नगर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। इस दौरान सुभावती देवी, प्रमिला, लालती, दिलीप राय, प्रदीप कुमार अग्रहरी, अनुभव शुक्ला, शिवप्रसाद मद्धेशिया, पी एन सिंह, बृजेंद्र मणि, नागेंद्र, श्रीकांत आदि लोग मौजूद रहे।

Previous articleसरिता पासवान के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब
Next articleबसपा प्रत्याशी को मिल रहा लोगों का समर्थन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here