कुत्ते ने स्कूली छात्रा समेत कई लोगों को काटा, ग्रामीणों में दहशत माहोल।

कुत्ते ने स्कूली छात्रा समेत कई लोगों को काटा, ग्रामीणों में दहशत माहोल।

गोरखपुर, सहजनवा ,घघसरा। नगर पंचायत घघसरा के डुमरी निवास में एक पागल कुत्ते ने एक छात्रा समेत कई लोगों को काट लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत है।

बता दें कि डुमरी निवासी धमेंद्र के पुत्री तन्या तिलौरा स्थित एक स्कूल की छात्रा है। वह जैसे ही विद्यालय की बस से उतरी तभी पागल कुत्ते ने उसे काट लिया। छात्रा के चिल्लाने पर आस पास के लोग एकत्रित हो गए और किसी तरह कुत्ते भगाया।

लोगों ने घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले गए, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत ठीक न देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पागल कुत्ते ने बुधवार को ही 10 लोगों को काट लिया है, सभी को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

ग्रामीणों ने कहा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि कुत्ता अब भी गांव में घूम रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि पागल कुत्ते को पकड़वाया जाए नहीं तो कई लोग इसके शिकार होंगे। ऐसी स्थिति में बच्चों का बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है।

Previous articleरक्षाबंधन में इस बार भ्रदा का साया, हटने के बाद बांधी जाएगी राखी।
Next articleहड्डा के डंक मारने से महिला की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here