हड्डा के डंक मारने से महिला की मौत।
गोरखपुर । एम्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगलरामगढ़ उर्फ रजही भरटोलिया निवासी 40 वर्षीय कौशल्या की बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार सुबह उसे हड्डा ने डंक मारा था। थोड़ी देर बाद शरीर में दर्द शुरू हुआ। इलाज के लिए एम्स के एमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, लेकिन मौत हो गई। कौशल्या पत्नी संजय मौर्या बुधवार सुबह घर में काम कर रही थीं। इस दौरान बांह में हड्डा ने डंक मार दिया।
डंक वाले स्थान पर चुना लगाकर कौशल्या अपने काम में लग गई। कुछ देर बाद शरीर में दर्द व आंख से कम दिखाई देने लगा।
परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया, लेकिन कुछ देर बाद वह अचेत हो गई थीं।















