गोरखपुर गोरखपुर में एक हेरतअंगेज मामला प्रकाश में आया है क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत महिला दरोगा बनकर करती थी वसूली। महिला होने के नाते लोग नहीं करते थे। शक जिसको लेकर के लोगों का बखूबी फायदा उठाती थी फर्जी महिला दरोगा इस मामले में महिला को गुलरिहा थाने की पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली आरोपी फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को डरा धमकाकर मुफ्त में सामान लेती थी। सरहरी क्षेत्र के मंगलपुर गांव में रहने वाली युवती को भी पुलिस ने हिरासत में लिया जो महिला के साथ घूमती थी।
आई कार्ड और तैनाती के पूछे जाने पर खुली पोल
पुलिसवालों ने आईकार्ड मांगा और यह जानने का प्रयास किया कि वह कहां पर तैनात है। किसी बात का सही जवाब न देने पर इसकी सूचना इंस्पेक्टर को दी और कथित महिला दरोगा को लेकर गुलरिहा थाने पहुंच गए। वहां पूछताछ में उसकी पहचान हुई। रेखा तिवारी ने बताया कि चिलुआताल थाना क्षेत्र में किराये पर रहती है। इससे पहले मेडिकल कालेज के पीछे पिपराइच थाना क्षेत्र में किराये पर रहती थी। वहां लोगों को शक हुआ तब उसने किराये का मकान बदल दिया था। उसने वर्दी कहां से खरीद, इस धंधे में कितने दिन से है और कहां-कहां वसूली कर चुकी है इन सभी बातों की जानकारी पुलिस जुटा रही है।















