सोखा के चक्कर में पड़ कर गंवा दिए तीन लाख,तीन हजार रुपये भेजों, तुम्हारी शादी करा दूंगी।

तीन हजार रुपये भेजों, तुम्हारी शादी करा दूंगी
सोखा के चक्कर में पड़ कर गंवा दिए तीन लाख
 
 
 – महिला साइबर अपराधी ने फोन कर अविवाहित युवक को झांसे में लिया।
 
 – अनपढ़ युवक के ह्वाटसऐप पर सुंदर युवती की अलग-अलग पांच पोज में तस्वीर भेजी
 
 – युवक ने महिला साइबर अपराधी के बताए खाते में 3 हजार रुपये गूगल पे कर दिया 
 
 – फिर महिला 6 हजार रुपये मांगी तो युवक ने लोगों से चर्चा की तो ठगी का मामला सामने आया 
 —————————————————————–
 उत्तर प्रदेश संतकबीरनगर।
  साइबर अपराध के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में साइबर थाने भले ही सक्रिय कर दिए गए है,लेकिन साइबर अपराधी नए-नए ट्रेंड अपना कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। साइबर अपराध की दुनिया में पुरूष ही नहीं वरन महिलाएं भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। तू डाल-डाल मैं पांत-पांत की तर्ज पर साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। ऐसा ही साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है। साइबर महिला अपराधी ने एक अनपढ़ अविवाहित युवक को फोन करके बोली कि 3 हजार रुपये खाते में भेजे तो तुम्हारी शादी करा दूंगी। शादी की लालच में पड़ कर युवक 3 हजार रुपये भेज कर ठगी का शिकार हो गया। 
  कोतवाली क्षेत्र के केरमुआ गांव का रहने वाला एक 30 वर्षीय युवक तीन भाईयों में सबसे छोटा है और पढ़ा लिखा नहीं है। युवक अविवाहित है। वह शहर के बनियाबारी मोहल्ले में एक व्यक्ति के घर जानवरों की देखभाल करता है और उसे प्रत्येक महीने 3 हजार रुपये पगार मिलता है। युवक ने बताया कि 15 दिन पूर्व उसके मोबाइल पर एक काल आया। काल करने वाली महिला ने उससे पूछा कि तुम्हारी शादी हुई अथवा नहीं। उसने जैसे ही बताया कि शादी नहीं हुई है,वैसे ही महिला ने उसे शादी कराने का झांसा दिया। युवक ने अपने मम्मी-पापा से पूछकर बताने को कहा। महिला ने उसके ह्वाटसऐप पर एक सुंदर युवती की अलग-अलग पोज की पांच तस्वीर भेज दी। सुंदर युवती की तस्वीर देखकर युवक शादी की लालच में पड़ गया और पगार में मिले 3 हजार रुपये साइबर अपराधी महिला के बताए खाते में गूगल पे से रकम ट्रांसफर कर दिया। अब महिला फिर फोन करके युवक से 6 हजार रुपये की मांग करने लगी। युवक ने इस बात की जानकारी जिनके घर काम करता है,उन्हें दिया तो लोग उसे ठगी का शिकार होने की जानकारी दिए। ऐसा सुनकर युवक भौचक रह गया। युवक की मां ने बताया कि बेटा गंवार है। उसे काफी समझाया था,लेकिन वह नहीं माना और शादी की लालच में पड़ कर 3 हजार रुपये गंवा बैठा। इस मामले को लेकर पुलिस में जाएंगी। 
—————————————
 
सोखा के चक्कर में पड़ कर गंवा दिए तीन लाख
 
 
  एसपी सत्यजीत गुप्ता अपने कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। उसी दौरान एक युवक पहुंचा और बताया कि उसे समस्या थी। उस समस्या के निदान के लिए एक सोखा में चक्कर में पड़ गया। उसने समस्या के निदान के लिए तीन लाख रुपये की मांग की। उसने दो सोखा के बताए खाते में और एक लाख नकदी दे दिया। आरोप है कि न तो उसकी समस्या का निदान हुआ और न ही उसके रुपये मिले। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और साइबर सेल थाने के एसओ को मामला संदर्भित कर दिया।
  
 
 यह सच है कि साइबर अपराधी नए-नए ट्रेंड में अपराध कर रहे है। जो मामले सामने आ रहे है,उसमें जांच कर कार्रवाई की जा रही है। वैसे यह दोनों प्रकरण अभी सामने नहीं आया है। जैसे की मामला संज्ञान में आया है,वैसे ही जांच पड़ताल करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
—- इंस्पेक्टर आलोक सोनी,
      एसओ, साइबर थाना संतकबीरनगर
Previous articleवाराणसी जिले से हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है खबर है कि एनजीओ में काम करने वाली युवती के साथी व सिपाही ने किया दुष्कर्म मुकदमा दर्ज।
Next articleगोरखपुर में एक हेरतअंगेज मामला प्रकाश में आया है क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत महिला दरोगा बनकर करती थी वसूली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here