खबर है फेक गए नवजात शिशु का शव नोच रहे थे कुत्ते।
गोरखपुर। गोरखपुर
खोराबार थाना क्षेत्र के रायगंज बाजार में सोमवार को एक अज्ञात नवजात शिशु का शव पुलिस ने बरामद किया है। गांव के अभिषेक दुबे सुबह नौ बजे खेत देखने के लिए गांव से बाहर गए थे। की उसी दौरान एक पॉलीथिन में नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ था। उसे कुत्ते नोच रहे थे। उनकी नजर पॉलीथिन पर पड़ी तो देखा कि नवजात शिशु का शव था। उन्होंने मौके से कुत्ते को भगाया और पीआरवी पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।















