ऑटो सवार महिला के पर्स से जेवर चोरी पुलिस जांच रही सीसी फुटेज।

ऑटो सवार महिला के पर्स से जेवर चोरी पुलिस जांच रही सीसी फुटेज।
 
 
गोरखपुर। सोनबरसा एम्स थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में चौरीचौरा क्षेत्र के बेलवा बाबू निवासिनी सीमा देवी पत्नी गिरिजेश सिंह का ऑटो में पर्स से जेवर चोरी हो गया।
 
जानकारी के मुताबिक, महिला कुशीनगर के हाटा से सोमवार की दोपहर मे 12 बजे एक ज्वेलर्स के दुकान से 20 हजार कीमत की एक जोड़ी सोने की झाली खरीदकर अपने पर्स में रखकर ऑटो मे सवार होकर सोनबरसा बाजार आ रही थी। उसी दौरान महिला के पर्स से किसी अज्ञात चोर ने जेवर उड़ा दिया। सोनबरसा बाजार में ऑटो से उतरकर महिला ने अपने पर्स में देखा तो जेवर पर्स से गायब था। महिला सोनबरसा चौकी की पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस जांच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। खबर लिखे जाने तक कोइ सुराग नही हाथ लगा।
Previous articleराहत शिविर में पशु चारा आदि अन्य व्यवस्थायें  सुनिश्चित कर ली जाये _डीएम।
Next articleखबर है फेक गए नवजात शिशु का शव नोच रहे थे कुत्ते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here