36 बच्चों का होगा निशुल्क हार्ट सर्जरी  शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में लगेगा कैंप ।

36 बच्चों का होगा निशुल्क हार्ट सर्जरी 

शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में लगेगा कैंप ।

गोरखपुर। शाही ग्लोबल हॉस्पिटल में एडवांस पेडियाट्रिक कार्डियोलॉजी के कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर तथा पीडिया ट्रिक के कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ नीरज अवस्थी 92 बच्चों का हृदय जांच किए।

    92 में से 36 बच्चे ऐसे पाए गए जिनके हृदय के ऑपरेशन की जरूरत है। बच्चों में हृदय की बीमारी का ऑपरेशन काफी महंगा पड़ता है। इस कारण ग्लोबल हॉस्पिटल ने निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री कोष सांसद निधि के साथ अन्य सामाजिक संगठन के सहयोग से इन बच्चों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। शाही हॉस्पिटल के निर्देशक का कहना है कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की जनता दरबार में अभी तक जो भी गया है उसे कुछ ना कुछ सहायता मिला है। पैसे के अभाव में अभी तक किसी का इलाज नहीं रुका है। अस्पताल के जरिए 600 से ज्यादा बच्चों की हृदय का ऑपरेशन हो चुका है। सबसे आश्चर्य की बात है कि बाबा गोरखनाथ के आशीर्वाद से अभी तक सभी बच्चे ठीक रहे और उनका इलाज 100% सफल रहा। गरीब निर्धन असहाय की मदद करना शाही ग्लोबल हॉस्पिटल अपना धर्म मानता है। अस्पताल के निदेशक डॉक्टर शिव शंकर शाही का मानना है कि जब तक संभव है बच्चों को दिल का दर्द नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में दिल की बीमारी उनके खान-अपने अरहनसहन से नहीं होता है। यह बीमारी माता-पिता के द्वारा या तो अनुवांशिक के रूप में आता है जब बच्चा मां के गर्भ में होता है।

Previous articleगोरखपुर।हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवम शोध संस्थान में रेडियोथिरेपी चिकित्सा के लिए चतुर्थ संयंत्र का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किए।
Next articleयोगी जी की चेतावनी, किसी भी दशा में बख्शे न जाएं जमीन कब्जाने वाले- हीलाहवाली की तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे जिम्मेदार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here