सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां तेज।

सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां तेज

सहजनवां, गोरखपुर। सहजनवा तहसील अंतर्गत हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंतपुर के राजस्व गांव सिसवा में स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का 6 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उद्घाटन होना है।

सफाईकर्मियों की उतरी फौज

इसको लेकर प्रसासन ने तैयारियां तेज कर दिया है। गुरुवार को विद्यालय में सफाईकर्मीयो की फौज उतर गई, सहजनवा ब्लाक और पिपरौली ब्लॉक के सफाईकर्मियों ने बिद्यालय के अंदर और बाहर सफाई अभियान चलाया। स्थानीय पुलिस और एलआयु की टीमो ने विद्यालय कि सुरक्षा ब्यवस्था देखी। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि सभी 210 छात्राओ का एडमिशन हो चुका है, सभी छात्राये अपने हॉस्टल में शुक्रवार को पहुँच जायँगी, विद्यालय में अध्यापकों की नियुक्ति हो चुकी जिसमे सुक्खू प्रसाद वर्मा (उपप्रधानाचार्य), डॉ नंदनी सिंह (सहायक अध्यापक), और ब्यायाम प्रशिक्षक महेश प्रताप सिंह है। कक्षाओ को सुसज्जित किया जा रहा है। विद्यालय में बने हाल में मुख्यमंत्री की सभा होनी है जिसमे लगभग 1 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है।

Previous articleदेवरिया एसपी ने किया बड़ा फेरबदल।
Next articleगोरखपुर।हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवम शोध संस्थान में रेडियोथिरेपी चिकित्सा के लिए चतुर्थ संयंत्र का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here