जहरीला पदार्थ खाने से दो बच्चियों की मौत एक अस्पताल में भर्ती गंभीर।

जहरीला पदार्थ खाने से दो बच्चियों की मौत एक अस्पताल में भर्ती गंभीर

गोरखपुर। बांसगांव थानाक्षेत्र स्थित बैदोली बाबू गांव में सुबह बड़ी घटना हो गई। एक घर में रह रही तीन बच्चियों में दो की मौत हो गई और एक गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। लोग जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस को मौके से एक लोटे में जहरीले पदार्थ व खाली डिब्बा मिला है। फॉरेंसिंग की टीम इसे सील कर अपने साथ लेते गई है।

बैदौली बाबू गांव में रोहित जायसवाल का घर है। वो अपने पत्नी के साथ बंगलुरू में रहते हैं। इनके तीन बच्चियां, पलक(6), रीति( 12) और अप्सरा(14) ये अपने मौसी के यहां रहती थीं। दो दिन पहले तीनों बच्चियां गांव में आई थी और एक दो दिन में पिता रोहित भी गांव आने वाले थे।

गांव वालों ने बताया कि पिता ने बच्चियों को अपने साथ बंगलुरू ले जाने की बात बोलकर घर बुलवाया था। गांव में ही दूसरी जगह बच्चियां के बाबा और दादी भी रहते हैं। गांव वालों के मुताबिक, रात में बच्चियां खाना खाकर सोने चली गई।

सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच बड़ी बेटी अप्सरा अपने दादा के पास आई और बहनों के नहीं उठने की बात कही। जाकर देखा तो एक बहन रीति की मौत हो चुकी थी। इसी बीच बड़ी बहन की भी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उसे गांव वाले उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।

जबकि तीसरी बच्ची ने घर पर ही उल्टी कर दी थी, जिससे चिकित्सकों ने उसकी स्थिति सुधार ली। बताया जा रहा है कि वो अभी खतरे से बाहर है। लेकिन, छोटी होने की वजह से उपचार और चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। मौके पर एसपी उत्तरी और बांसगांव थाने की पुलिस के साथ फॉरेसिंक विभाग की टीम भी जांच कर रही है।

Previous articleशिक्षकों की हुई कार्यशाला, पठन पाठन पर जोर।
Next articleलेखपाल संघ जिला अध्यक्ष जगदीश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप मंत्री हरिप्रकाश निर्वाचित कनिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश उप मंत्री अजीत कोषा अध्यक्ष ऋषिकेश ऑडिटर अमरेंद्र।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here