सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बीफॉर्मा की चलेंगी कक्षाएं।

सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बीफॉर्मा की चलेंगी कक्षाएं

संतकबीरनगर। सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी मीरगंज में अब डीफॉर्मा के साथ बीफॉर्मा कोर्स का भी संचालन शुरू होगा। शासन ने बीफॉर्मा कोर्स के नियमित संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है।

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ के कुलसचिव बीफार्मा के संचालन के लिए एनओसी दिए जाने की जानकारी दी है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बी फॉर्मा की कक्षाओं के संचालन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। ग्रुप के चेयरमैन डॉ चतुर्वेदी ने बताया की संस्थान में

डीफॉर्मा की कक्षाओं का संचालन पहले से ही किया जा रहा है।

डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि संस्थान में एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के कोर्स भी इसी सत्र से शुरू कर दिए जाएंगे। इससे जिले के नौनिहालों को रोजगारपरक प्राविधिक शिक्षा में मदद मिलेगी। ग्रुप की प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी, चिंतामणि उपाध्याय, आशुतोष पांडेय आदि ने संस्थान में बी फॉर्मा के संचालन की अनुमति मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Previous articleडी फॉर्मा के सफल संचालन के बाद अब मीरगंज के सूर्या कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बी फॉर्मा की भी चलेंगी कक्षाएं – शासन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024- 25 में बी फॉर्मा कोर्स के संचालन के लिए जारी की गई एनओसी।
Next articleधारा 24 धारा 67 सहित अन्य लंबित मुकदमों का जल्द से जल्द करें निस्तारण_ एडीएम प्रशासन 5 वर्ष से अधिक लंबित मुकदमों का जल्द से जल्द।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here