पौधरोपण के बाद संरक्षण करना भी जरूरी :बी एस ए गोरखपुर।
गोरखपुर ।जिसप्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है। यह कहना है बी एस ए गोरखपुर रमेंद्र सिंह का। उन्होंने पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर जिला समन्वयक विवेक जयसवाल के साथ साथ अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर स्कूल प्रांगण में पौधारोपण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग गोरखपुर के प्रांगण में 11 पौधे लगाए और उनका संरक्षण करने का संकल्प भी लिया।आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर मातृ आंचल सेवा संस्थान गोरखपुर उत्तर प्रदेश की संचालिका पुष्पलता सिंह अम्मा,रसिका चतुर्वेदी व अपने टीम के साथ जो कि पूरे शहर में घूम घूम कर पौधा लगाने का कार्य कर रही थी बीएसए ऑफिस पहुंची।वहां पहुंच कर बीएसए रमेद्र सिंह एवम जिला समन्वयक विवेक जयसवाल को उन्होंने पौधे उपहार स्वरूप भेट किया। बीएसए रमेंद्र सिंह ने उन्हें शबासी देते हुए पौधो का रोपण किया और आगे भी ये क्रम जारी रहे सुझाव के साथ प्रांगण में और भी छायादार वृक्ष को लगाने हेतु सुझाव दिया।
विवेक जयसवाल ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनसे पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना अनिवार्य है। हमें पौधे का पेड़ बनने तक बच्चों की तरह संरक्षण करना चाहिए। पौधा पेड़ बनकर हमें फल देता है। वहीं एक पेड़ सैकड़ों जिंदगियां बचाने में सक्षम होता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अज्ञानता और स्वार्थ के चलते पेड़ों की कटाई कर देते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है।अजय सिंह जिला अध्यक्ष जंगल कौडिया ने पौधा रोपण करते हुए कहा कि पेड़-पौधे पशु-पक्षियों के प्राकृतिक आवास हैं। मनुष्य द्वारा प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने से अनेकों पशु-पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर हैं। वहीं पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसका असर पृथ्वी के प्रत्येक प्राणी पर पड़ता है। शिक्षिका रसिका चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें आगे आना चाहिए और दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए।मातृ आंचल सेवा संस्थान गोरखपुर की संचालिका पुष्पलता सिंह ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए हमें अपने जीवन में एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर सीमा गुप्ता,सरिता यादव ,स्नेहा गुप्ता,कृष्ण चंद्र,अभिषेक सिंह,सुकन्या सिंह,चिंकी ने भी पौधारोपण किया।















