पंचायतों में मोबाईल एप के माध्यम से विकास कार्यो की निगरानी में एप की भूमिका महत्वपूर्ण: दिनेश सिंह।
गोरखपुर: स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस टू योजना के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु ग्राम पंचायत में पंचायत राज विभाग के द्वारा तैयार मोबाइल ऐप के संचालन एवं रिपोर्टिंग हेतु गोरखपुर मंडल के सभी खंड प्रेरक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं जिला कंसलटेंट स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का गोरखपुर के एनेक्सी भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन श्री दिनेश सिंह उपनिदेशक पंचायत गोरखपुर मंडल गोरखपुर के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ जिसमें राज्य स्तर से स्टेट कंसलटेंट श्री ओमप्रकाश मणि त्रिपाठी एवं पी एफ एम एस के स्टेट कंसलटेंट नवीन वर्मा के द्वारा सभी प्रतिभागियों को एप संचालन एवं रिपोर्टिंग तथा इसके अलावा पंचायत राज विभाग की विभिन्न योजनाएं जैसे स्वच्छ शौचालय के रेट्रोफिटिंग सर्वे तथा उसकी प्रगति, वित्त आयोग, अंत्येष्टि स्थल, पंचायत भवन, कॉमन सर्विस सेंटर का निर्माण, डिजिटल लाइब्रेरी एवं पंचायत सहायकों के माध्यम से गेटवे के माध्यम से भुगतान किए जाने वाले तथा कॉमन सर्विस सेंटर से सभी कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
एक दिवसीय कार्यशाला में निलेश प्रताप सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी गोरखपुर आलोक प्रियदर्शी जिला पंचायत राज अधिकारी कुशीनगर, बच्चा सिंह जिला कंसलटेंट स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राजेश मणि त्रिपाठी जिला कंसलटेंट देवरिया नंदू मिश्रा जिला कंसलटेंट कुशीनगर समेत समस्त सहायक विकास अधिकारी पंचायत खण्ड प्रेरक उपस्थित थे।















