विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर नगर निगम ने लिया हरियाली का संकल्प।

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर नगर निगम ने लिया हरियाली का संकल्प

गोरखपुर । विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम लक्ष्मीबाई पार्क में नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल व अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव ने किया पौधारोपण नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। नगर निगम लक्ष्मी बाई पार्क में दर्जनों पौधे लगाए गए। वहीं लोगों को इनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी दी गई। 

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को आगे आना होगा, तभी धरती को हरा-भरा करने के साथ ही सुरक्षित व संरक्षित किया जा सकेगा। अपने जीवन में स्वयं पौधारोपण करें और लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। आइए संकल्प लें कि पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के लिए पौधारोपण अवश्य करेंगे।

पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हमें प्रत्येक कार्य पर्यावरण संगत करना चाहिए। अधिक संख्या में पृथ्वी पर पौधा लगाना चाहिए। हमारे पास-पड़ोस और क्षेत्र को साफ रखना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति अगर अपनी-अपनी जिम्मेदारी समझे तो सभी प्रकार के अपशिष्ट, गंदगी और बढ़ती आबादी के लिए स्वयं उपाय करके पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी दे सकता है। पर्यावरण का ध्यान रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य और जिम्मेदारी है।

Previous articleभाजपा के पांच विधायक, कैबिनेट मंत्री और दो एमएलसी भी नहीं दिला पाए जीत।
Next articleसीएम योगी आदित्यनाथ की विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here