-कैबिनेट मंत्री डा0संजय निषाद और भाजपा प्रत्याशी सांसद प्रवीण निषाद को “सूर्या सम्मान”••••••• -सूर्या कैंपस में पूर्व विधायक जय चौबे की मौजूदगी में डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में हुआ ऐतिहासिक सम्मान।

-कैबिनेट मंत्री डा0संजय निषाद और भाजपा प्रत्याशी सांसद प्रवीण निषाद को “सूर्या सम्मान”•••••••

-सूर्या कैंपस में पूर्व विधायक जय चौबे की मौजूदगी में डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में हुआ ऐतिहासिक सम्मान।

 

संतकबीरनगर/मंगलवार को सूर्या कैंपस में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन सूर्या ग्रुप के चेयरमैन दिग्गज समाजसेवी डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने किया।समारोह में पहुंचे भाजपा के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद और भाजपा सांसद प्रत्याशी प्रवीण निषाद को सम्मानित किया गया।इस दौरान जिले भर पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

    सम्मान से अभीभूत कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने कहा कि पिछले चुनाव में जिस तरह से विधायक जय चौबे मात्र बीस दिनो में अथक परिश्रम से चुनाव की बाजी भाजपा के पक्ष में पलट दी थी।अब पुन:मुझे इस बात का भरोसा हो गया है कि इसबार भी प्रवीण निषाद भारी मतों के अंतर से विजयी होंगे।चतुर्वेदी परिवार के सहयोग के हम सदैव ऋणी रहेंगे।उन्होंने सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी और पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब मुझे विजयी होने की चिंता बिल्कुल नहीं है अब तो मतों के भारी अंतर से जीत का विश्वास हो चला है। भाजपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद ने कहा कि चतुर्वेदी परिवार का उनका बहुत करीबी संबंध रहा है।पहली बार जिले में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जब यहॉ आया था तब यहॉ से अनभिज्ञ था।लेकिन इस परिवार के सहयोग ने हमें देश के संसद तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।उन्होंने कहा कि ऐन वक्त चतुर्वेदी परिवार का सहयोग जिले के विकास को नई राह देगी।उन्होंने घर वापसी पर पूर्व विधायक जय चौबे के प्रति आभार जताया।पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि सांसद प्रत्याशी प्रवीण निषाद को भारी मतों के अंतर से बिजयी बनाना उनका लक्ष्य होगा।केंद्र और प्रदेश में भाजपा को नई बुलंदियों तक पहुंचाना ही इनका मकसद होगा।उन्होंने मौजूद लोगों से चुनाव में जी जान से लग जाने की बात कही।डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने आए हुए अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश आएदिन तरक्की की नई इबारत लिख रहा है।इसबार फिर चार सौ पार का लक्ष्य पूरा होगा।इसके लिए हर संभव कोशिश करेंगे।समारोह में युवराज अखंड प्रताप चतुर्वेदी ने भी शिरकत किया।जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है।पार्टी ने जिसे भी प्रत्याशी घोषित कर दिया हर कार्यकर्ता उसके साथ खड़े होते हैं।यहॉ एक दूसरे की टॉग खींचने वाली प्रथा नहीं है।बताते चलें कि पूर्व विधायक जय चौबे के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव सहित कई जन प्रतिनिधियों ने सपा से अपना नाता तोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव राय ने किया। इस मौके पर समाजसेवी दानिश खान,दयाराम कन्नौजिया, दीन दयाल सिंह, प्रधान केसी पांडेय,राजीव गुप्ता, रत्नेश मिश्र,अजय मिश्र,निहाल पांडेय,अंकित पाल,वेद प्रकाश पांडेय,अभयानंद सिंह,अवधेश सिंह,सुशील सिंह,सौरभ सिंह, गोलू वर्मा,आलोक उपाध्याय, धीरज पांडेय,सभासद मुन्ना पांडेय,मतीन खान,अंशुमान सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Previous articleदस करोड़ से अधिक के कार्यों का किया मंडलायुक्त ने समीक्षा।
Next articleपूर्व विधायक के भाजपा में शामिल होने पर किया गया सम्मान – सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here