मेडिकल जांच के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल
कुशीनगर/कसया। नगर के सीएचसी में शुक्रवार की रात हादसे में घायल युवक का मेडिकल कराने के नाम पर रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवक की ओर से पांच सौ रुपये लेने की बात कही जा रहा है। हालांकि, उजाला 24*7 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कसया थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर निवासी संदीप सिंह ने सीएचसी में मेडिकल के नाम पर धन उगाही के संबंध में डीएम और सीएमओ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो देखने के लिए यहां करें क्लिक
https://youtube.com/shorts/p43wGtysLd8?si=DfF8qhuVhHfUIyHz















