आदर्श आचार संहिता लागू होते ही चुनाव सामग्री पर चला प्रशासनिक पंजा, हटाए गए बैनर—पोस्टर एडीएम सीटी एसपी सिटी सिटी मजिस्ट्रेट अपर नगर आयुक्त ने उतरवाए पोस्टर बैनर।

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही चुनाव सामग्री पर चला प्रशासनिक पंजा, हटाए गए बैनर—पोस्टर

एडीएम सीटी एसपी सिटी सिटी मजिस्ट्रेट अपर नगर आयुक्त ने उतरवाए पोस्टर बैनर

गोरखपुर। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है, वहीं प्रत्याशियों की भागदौड़ और प्रचार भी अब पहरा लगना शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर के निर्देश पर एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह एसपी सिटी कृष्ण बिश्नोई अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह सिटी मजिस्ट्रेट अपने अन्य अधिकारियों के साथ नगर निगम व नगर पंचायत नगर पालिका के सार्वजनिक स्थानों पर लगी चुनाव प्रचार सामग्री को भी हटाना शुरू कर दिया है।

शनिवार की दोपहर लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अधिकारी आदर्श आचार संहिता को लेकर सर्तक हो गए। जिला मुख्यालय पर आलाधिकारियों के निर्देश पर नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्र में एडीएम अंजनी कुमार सिंह एसपी सिटी कृष्ण बिश्नोई अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह पैडलेगंज चौराहे से अपने दल—बल और साजो—सामान के साथ सड़कों पर उतरे पूरे शहर में राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगाए गए बैनर होर्डिंग को उतार कर नगर निगम भेजा गया । इस दौरान कर्मचारियों ने सार्वजनिक स्थलों, सरकारी संपत्तियों और अन्य स्थानों पर लगी चुनाव प्रचार सामग्री को हटाया।

इस दौरान प्रत्याशियों और पार्टियों के प्रचार से जुड़े बड़े—बड़े बैनर और होर्डिंग्स पर भी प्रशासनिक पंजा चला। इसके अलावा आदर्श आचार संहिता लागू होने पर अब प्रत्याशियों के प्रचार पर भी पहरा बैठ गया है। चुनाव में धनबल और बाहुबल के इस्तेमाल को रोकने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के खर्च से लेकर प्रचार तक पर नजर रखेंगी। कहीं पर भी कोई खामियां मिलने पर फौरन प्रत्याशी पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Previous articleजानिए उत्तर प्रदेश में किस चरण में, कहां होगा मतदान 👇
Next articleमेडिकल जांच के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here