सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में 3 मार्च को आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
नए सत्र में रजिस्ट्रेशन कराए हुए छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में होंगे सम्मिलित
सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में नए सत्र में प्रवेश को लेकर जारी है रजिस्ट्रेशन कार्य
अभिभावकों में दिखी ऊर्जा की लहर कहा बच्चो के पठन-पाठन के लिए सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल है सबसे बेहतर।
संतकबीरनगर:-जिले के सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कार्य 1 फरवरी से लगातार जारी है। नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं 1 फरवरी से विद्यालय में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा रहे है . रजिस्ट्रेशन कराए हुए छात्र छात्राओं के लिए 3 मार्च को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है नए सत्र में रजिस्ट्रेशन कराए हुए छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होंगे। प्रवेश परीक्षा पास करने वाले छात्र छात्राएं आगामी कक्षाओं में अपना प्रवेश सुनिश्चित कराएंगे। विद्यालय परिवार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फर्स्ट ईयर में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं में टेबलेट वितरण किया जाएगा। आपको बता दें कि जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में नए सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1फरवरी से शुरू कर दी गयी है । नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र छात्राएं विद्यालय पहुंचकर 1 फरवरी से अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा रहे हैं। मीडिया से बातचीत में विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने बताया कि नए सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन कार्य 1 फरवरी से प्रारंभ हो गया है छात्र-छात्राएं विद्यालय में पहुंचकर छात्र-छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा रहे है । नए सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 3 मार्च को प्रथम प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ उदय ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हाई स्कूल पास छात्र-छात्राएं जो भी फर्स्ट ईयर में अपना प्रवेश सुनिश्चित लेंगे उनमें टेबलेट वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा ।















