विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती का हुआ पूजन- अर्चन… सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती का हुआ पूजन- अर्चन… सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

– विद्यालयों में हुए विविध आयोजन, मठ- मंदिरों में पूजन- अर्चन की रही धूम- मां सरस्वती से सुख, समृद्धि की कामना, दिन भर चला स्नान- दान का दौर

बस्ती। बसंत पंचमी का पर्व बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। घर, विद्यालय, मठ- मंदिर चौतरफा हर्षोल्लास का माहौल बना रहो। इस दौरान स्नान, दान, पुण्य का दौर दिन भर चला। पूजन- अर्चन के लिए मंदिरों में भीड़ लगी रही। एक दिन पहले से ही श्रद्धालु पावन सरयू और त्रिवेणी में डुबकी लगाने के लिए अयोध्या और प्रयागराज तक के लिए कूच करने लगे।

बुधवार को विद्यालयों में विविध आयोजन शुरू हो गए। बच्चे, शिक्षक सभी पीत वस्त्र धारण कर एक साथ विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती के पूजन- अर्चन में जुट गए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम मची रही। इंडियन पब्लिक स्कूल में निदेशक कैलाश नाथ दुबे के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां सरस्वती का पूजन किया गया। इस दौरान बच्चों के साथ सहभोज कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरके उस्मानी, चंदन दुबे, रत्नेश मिश्र, प्रेम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। जीवीएम कांवेंट स्कूल में बसंत पंचमी पर विद्यारंभ संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। प्रबंधक संतोष सिंह, एवं प्रधानाचार्या विजयलक्ष्मी सिंह ने बच्चों के साथ मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया। इसके बाद नौनिहालों का विद्यारंभ संस्कार किया गया। प्रबंधक ने गुरुकुलम रीति से शहद खिला कर बच्चों का विद्या संस्कार कराया। इस मौके पर राकेश, राजेश, सुधांशु, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। फब्बारा तिराहा स्थित नोहरादेवी राम आसरे सिंह कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र पर मां सरस्वती का पूजन हुआ। हवन और आरती करके विद्यार्थियों ने सुख, समृद्धि की कामना की। इस मौके पर सेवानिवृत्ति आईएएस सभाराज सिंह, टीएस सिंह, आशुतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। फिनिक्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डॉ. विनायक जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य डॉ. कुशा जायसवाल, निमित्त विशनानी, प्रतिभा त्रिपाठी, मीनाक्षी मिश्रा, सुषमा गुप्ता आदि मौजूद रहे। शिखा मेमोरियल संगीत सेवा संस्थान में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ मां सरस्वती का पूजन- अर्चन के साथ हवन किया गया। निदेशक डॉ. रंजना अग्रहरि ने प्रशिक्षुओं के साथ मां सरस्वती की आरती उतारी। बच्चों ने बसंत गीत गाया। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बसंत पंचमी के अवसर पर प्रधानाचार्य गोविंद सिंह अपनी धर्मपत्नी के साथ मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया। इस दौरान सामूहिक रूप से हवन यज्ञ भी किया गया। वंदना टीम द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय, संपर्क प्रमुख वीरेंद्र शुक्ल, गिरिजा बख्श सिंह मौजूद रहे। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में प्रबंधक धीरेंद्र शुक्ल और प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल ने ज्योति प्रज्जवलित कर मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया। इस दौरान बच्चों ने भजन प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र सिंह, शशि प्रभा त्रिपाठी, बसंत गुप्ता, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे। दुबौलिया क्षेत्र के एबीएस कांवेंट स्कूल हेंगापुर बरसांव में बसंत पंचमी के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जल संचयन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मां सरस्वती का विधिविधान से पूजन- अर्चन हुआ। प्रबंधक अशोक तिवारी, विपिन तिवारी, चतुर्गुन राजभर आदि मौजूद रहे। क्षेत्र के विवेकानंद इंटर कॉलेज, राम सुमेर सिंह कृषक इंटर कॉलेज आदि जगहों पर भी मां सरस्वती का पूजन- अर्चन हुआ। रुधौली क्षेत्र के लोहिया नगर वार्ड में बीआरसी एकेडमी, रणबीर इंटरनेशनल स्कूल धंसा, जय माता रानी श्रीमती इंद्रावती देवी इंटर कॉलेज धनघटा, सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल रुधौली, केएन पब्लिक स्कूल भितेहरा आदि विद्यालयों में धूमधाम के साथ पर्व मनाया गया। वहीं श्री निवास श्री भगवान इंटर काॅलेज डुहवा मिश्र में बसंत पंचमी पर्व मनाने के साथ इंटरमीडिएट छात्रों के लिए विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया।

Previous articleधूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का पर्व
Next articleजनार्दन मिश्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एवं जे.एम.एकेडमी 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here