सूर्या कालेज आफ फार्मेसी मीरगंज युवाओं के करिअर को देगा मुकाम

सूर्या कालेज आफ फार्मेसी मीरगंज युवाओं के करिअर को देगा मुकाम।

-नव प्रवेशित छात्रों का समारोह आयोजित कर हुआ अभिनंदन।

संतकबीरनगर

—सूर्या कालेज आफ फार्मेसी मीरगंज में शुक्रवार को डी-फार्मा के नव प्रवेशित छात्रों का समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रोफेसर ओपी पांडेय ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी के प्रयासों की सराहना की।साथ ही फार्मेसी कालेज को स्वास्थ्य के क्षेत्र में करिअर संवारने की सोच रहे युवाओं के लिए संजीवनी बताया।

माता श्रीमती चंद्रावती देवी की मौजूदगी में उनका आशिर्वाद लेकर पिता पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के सपनो को मुकाम देने में जुटे सूर्या संस्थान के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने जिले को फार्मेसी कालेज की सौगात दी।शुक्रवार को सूर्या कालेज आफ फार्मेसी मीरगंज में डी-फार्मा के नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित हुआ।बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर ओपी पांडेय ने कहा कि सूर्या संस्थान का शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास बेहद सराहनीय है।फार्मेसी कालेज के स्थापना से जिले और आसपास के युवाओं को स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना करिअर संवारने की दिशा में संजीवनी साबित होगी।उन्होंने डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी के प्रयासों की मंच से सराहना की।एसीएमओ डॉ शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सूर्या फार्मेसी कालेज से शिक्षा हासिल कर जब छात्र समाज में सेवा के लिए आएंगे तो वह दिन जिले के एक सुनहरा दिन होगा।सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा मुहैया कराना संस्थान का मकसद है।रोजगार परक शिक्षा से युवाओं को सेवा का बेहतर अवसर मिलेगा।उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा की जल्द ही जिले को मेडिकल कालेज की सौगात मुहैया कराएं।सूर्या की प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने नव प्रवेशित छात्रों का अभिनंदन करते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपना करिअर संवारने की शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम में एसआर के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, राजन इंटरनेशनल की एमडी शिखा चतुर्वेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ सूर्या संस्थान के मुखिया डा0उदय प्रताप चतुर्वेदी ने अतिथियों के साथ माता चंद्रावती देवी की मौजूदगी में कॉलेज में स्थापित लैब,कांफ्रेंस हॉल, मशीनरी रूम और क्लास रूम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम की शुरुआत मॉ सरस्वती और पंडित सूर्या नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।संचालन सूर्या के उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी ने किया।इस दौरान सूर्या स्कूल के प्रिंसिपल रविनेश श्रीवास्तव,नितिश द्विवेदी सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

Previous articleगोरखपुर महोत्सव को लेकर के मंडलायुक्त ने की बैठक
Next articleगोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने बिजली निगम के बिलिंग बाबू संदीप गौतम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here