आवारा पशु को अस्थाई गौशालाओं में रखा जाए,पशुपालकों पर लगाया जाए जुर्माना_ एडीएम प्रशासन

आवारा पशु को अस्थाई गौशालाओं में रखा जाए,पशुपालकों पर लगाया जाए जुर्माना_ एडीएम प्रशासन

 

गोरखपुर।आवारा पशुओं के कारण लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है आवारा पशुओं के चक्कर में हादसे में कई लोगों जान तक जा चुकी है इन बेजुबानों के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या अलग से लगी ही रहती है लेकिन इन पशुओं को आवारा बनाने में सबसे बड़े दोषी वो पशुपालक हैं, जो सुबह-शाम इनसे दूध तो निकालते हैं लेकिन फिर उन्हें सड़कों पर छोड़ देते हैं अब आवारा पशुओं से हो रही परेशानी पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के निर्देश पर एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम गुप्ता ने नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों के साथ बैठक कर फैसला लिया कि यदि कोई पशुपालक अपने पशुओं को आवारा विचरण करने हेतु छोड़ेगा तो पशुओं को पकड़कर गौ शालाओं में भेजा जायेगा साथ ही संबंधित पशु पालक पर नगर परिषद प्रावधान के अनुसार जुर्माना राशि भी वसूल करेगी। सभी ईओ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने-अपने नगर पंचायत में अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए रोड व खेतों में घूम रहे आवारा पशुओं को पड़कर अस्थाई गौशाला में रखने का कार्य करेंगे और उन पशुपालकों से जुर्माना वसूल करेंगे किसी भी नगर पंचायत क्षेत्र में आवारा पशु दिखाई नहीं देने चाहिए अगर आवारा पशु दिखाई देते हैं तो संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleजिला आधुनिक और उच्च शिक्षा में आगे बढ़ रहा:प्रो ओपी पांडेय
Next articleजाम से निपटने के लिए एडीजी ने संभाला मोर्चा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here