तेलंगाना चुनाव में रवि किशन होंगे स्टार प्रचारक
गोरखपुर। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भाजपा की जारी सूची में गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन को बतौर स्टार प्रचारक जगह मिली है।सांसद रवि किशन ने दूरभाष पर बताया कि तेलंगाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कराए गए विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की जो जिम्मेदारी मिली है।उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करूंगा।















