सुनो, सुनो, नकली पुलिस से हो जाओ सावधान,लाउडस्पीकर से पुलिस कर रही ऐलान

सुनो, सुनो, नकली पुलिस से हो जाओ सावधान,लाउडस्पीकर से पुलिस कर रही ऐलान

 

गोरखपुर।शहरी इलाके के विभिन्न थाना क्षेत्र में बीते दिनों खुद को पुलिस बताकर व्यापारियों व अन्य लोगों से पैसा लूटने वाले अपराधियों से लोगों को सतर्क करने के लिए अब गोरखपुर पुलिस ने एक नया तरीका निकाला है।बकायदा ऑटो,ई रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर शहर के मोहल्ले और बाजारों में ऐलान करके लोगों को सतर्क रहने के लिए हिदायत दी जा रही है।

 

शहरी इलाके के विभिन्न थाना क्षेत्र में यह गाड़ियां शहर और बाजार के विभिन्न इलाकों में घूम घूम कर सुबह से शाम तक लोगों को अपराधियों के प्रति जागरूक कर रही है। इस प्रचार वाहन जिस पर एक रिकॉर्ड मैसेज बजाया जा रहा है जिसमें बताया जा रहा है कि ऐसे व्यक्ति से सावधान रहें जो खुद को पुलिस बताता हो और वह वर्दी ना पहने हो अगर ऐसा कोई व्यक्ति लूटपाट के नियत से डराने की कोशिश करता है या पूछताछ करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे। गोरखपुर के एसएसपी गौरव ग्रोवर ने जन जागरूकता के लिए इस अभियान को चला रखा है। इस अभियान और जागरूकता गाड़ी के चलने से बीते कुछ दिनों से लूटपाट की इस घटना पर रोक लग गई है। हालांकि आने वाला वक्त बताएगा कि पुलिस का याद करना अपराधियों के लिए कितना सख्त साबित होता है।

Previous articleमण्डलायुक्त ने जनपद के सौंदर्यीकरण व नवनिर्माण कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा किए
Next articleअवैध तरीके से शहर में लगते स्टैंड जिम्मेदार बने  मुखदर्शक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here