यूपी में इस रविवार खुले रहेंगे स्कूल

यूपी में इस रविवार खुले रहेंगे स्कूल

यूपी के कुछ स्कूलों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किया है। सीएम योगी के आदेश के मुताबिक प्रदेश में एक अक्टूबर को रविवार है। इसके बाद भी सरकारी माध्यमिक विद्यालय खोले जाएंगे। दरअसल दो अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाएगी। इसके तहत रविवार यानि एक अक्टूबर को स्वच्छांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसको लेकर सीएम योगी ने एक अक्टूबर को सरकारी स्कूलों को खोले जाने का आदेश दिया है। सीएम योगी ने कहा है कि परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों की इस दौरान प्रभातफेरी निकाली जाएगी। उन्होंने कहा, प्रभातफेरी निकालने के बाद विद्यार्थी और शिक्षक विद्यालय परिसर की साफ-सफाई के दायित्व का भी निर्वहन करेंगे। हालांकि इस दौरान पढ़ाई नहीं होगी।

Previous articleडीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Next articleहाईवे पर शाॅर्ट सर्किट से स्कूल बस में लगी आग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here