जन जागरण यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा अमृत महोत्सव का शुभारंभ जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा खलीलाबाद, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया यात्रा का स्वागत

जन जागरण यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा अमृत महोत्सव का शुभारंभ

जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा खलीलाबाद, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया यात्रा का स्वागत

संतकबीरनगर। खलीलाबाद में बुधवार को सात दिवसीय श्रीराम कथा अमृत महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन निकाली गई जन जागरण यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम के उद्घोष, ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

परम पूज्य स्वामी विष्णु दास जी महाराज की उपस्थिति में कथा के मुख्य आयोजक अभिलाष भट्ट के नेतृत्व में जन जागरण यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।

जन जागरण यात्रा के समापन के बाद कथा पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। आयोजक अभिलाष भट्ट ने सपरिवार और श्रद्धालुओं के साथ विधि-विधान से व्यासपीठ का पूजन किया। इसके बाद ठाकुर जी की आरती उतारी गई।

प्रथम दिन की कथा में स्वामी विष्णु दास जी महाराज ने श्रीराम कथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामकथा केवल धार्मिक ग्रंथ का श्रवण नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। कलियुग में श्रीराम नाम का संकीर्तन और कथा का श्रवण मनुष्य को सद्मार्ग की ओर प्रेरित करता है। कथा के दौरान प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, पारिवारिक प्रेम और लोककल्याण से जुड़े प्रसंगों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

सात दिनों तक चलने वाले इस अमृत महोत्सव को लेकर खलीलाबाद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं में उत्साह है। नगर में रामनाम की गूंज के साथ धार्मिक आयोजन का माहौल बना हुआ है।

Previous articleमहीनों से बंद हाईमास्ट लाइट, अंधेरे में डूब रहा नेवास का मुख्य द्वार प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के पास पसरा अंधेरा, ग्रामीणों को चोरी की आशंका; शिकायत के बाद अधिकारियों ने जल्द मरम्मत का दिया भरोसा
Next articleमुंडेरवा में राकेश चतुर्वेदी के काफिले का स्वागत, अहरा स्टेट में की मुलाकात त्रिमूर्ति चौराहे पर किसान प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण, कई गांवों में पहुंचकर लोगों से किया जनसंपर्क

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here