महीनों से बंद हाईमास्ट लाइट, अंधेरे में डूब रहा नेवास का मुख्य द्वार प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के पास पसरा अंधेरा, ग्रामीणों को चोरी की आशंका; शिकायत के बाद अधिकारियों ने जल्द मरम्मत का दिया भरोसा

महीनों से बंद हाईमास्ट लाइट, अंधेरे में डूब रहा नेवास का मुख्य द्वार

प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय के पास पसरा अंधेरा, ग्रामीणों को चोरी की आशंका; शिकायत के बाद अधिकारियों ने जल्द मरम्मत का दिया भरोसा

गोरखपुर । पिपरौली ब्लॉक के ग्रामसभा नेवास गांव के मुख्य द्वार पर लगी हाईमास्ट लाइट कई महीनों से खराब पड़ी है। शाम होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। पास में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय होने के कारण ग्रामीणों को चोरी की आशंका भी सता रही है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक लाइट की मरम्मत नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव के मुख्य द्वार पर लगी हाईमास्ट लाइट से पहले रात में पूरे रास्ते और आसपास पर्याप्त रोशनी रहती थी। इसके खराब होने से शाम के बाद आवागमन करने वालों को परेशानी होती है। ठंड के मौसम में शाम जल्दी होने के कारण अंधेरा भी जल्द छा जाता है। ऐसे में विद्यालय परिसर और मुख्य द्वार के आसपास रोशनी नहीं होने से ग्रामीणों में असुरक्षा का भाव बना हुआ है।

ग्रामवासी मानवेंद्र शाही उर्फ बंटू ने बताया कि हाईमास्ट लाइट ठीक कराने के लिए कई बार ब्लॉक स्तर पर शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

ग्रामीण अंकुर सिंह, रानू सिंह, कमालुद्दीन, मोहम्मद आफताब, राजेश, धर्मेंद्र और सोनू सहित अन्य लोगों ने भी हाईमास्ट लाइट को जल्द ठीक कराने की मांग की है। उनका कहना है कि रोशनी की व्यवस्था बहाल होने से गांव के मुख्य द्वार पर अंधेरा दूर होगा और चोरी जैसी घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

इस संबंध में एडीओ पंचायत अरविंद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही हाईमास्ट लाइट ठीक कराकर बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। वहीं, उपनिदेशक पंचायती राज हिमांशु शेखर ठाकुर ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को तत्काल लाइट ठीक कराने और इसकी सूचना देने के निर्देश दिए हैं।

Previous article11 से 17 जनवरी तक सजेगा गोरखपुर महोत्सव, देश-विदेश के कलाकार बिखेरेंगे जलवा 11 से 13 जनवरी तक मुख्य मंच पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 17 जनवरी तक चलेगा शिल्प मेला और विभागीय प्रदर्शनी स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मुख्य मंच पर अवसर, मंडलायुक्त ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
Next articleजन जागरण यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा अमृत महोत्सव का शुभारंभ जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा खलीलाबाद, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने किया यात्रा का स्वागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here