गीडा स्थापना दिवस पर सजेगा औद्योगिक विकास और निवेश का मंच औद्योगिक प्रदर्शनी, उद्यमियों का सम्मान और रोजगार-कौशल विकास सत्र होंगे आयोजन के प्रमुख आकर्षण, विकास यात्रा पर दिखाई जाएगी विशेष डॉक्यूमेंट्री

गीडा स्थापना दिवस पर सजेगा औद्योगिक विकास और निवेश का मंच

औद्योगिक प्रदर्शनी, उद्यमियों का सम्मान और रोजगार-कौशल विकास सत्र होंगे आयोजन के प्रमुख आकर्षण, विकास यात्रा पर दिखाई जाएगी विशेष डॉक्यूमेंट्री

गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के आगामी स्थापना दिवस समारोह को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस आयोजन को औद्योगिक विकास, नए निवेश, युवाओं की भागीदारी और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के मंच के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थापना दिवस समारोह में भव्य औद्योगिक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें गीडा क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक इकाइयां, प्लास्टिक पार्क, गारमेंट पार्क और अन्य निर्माता कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी। इससे स्थानीय उद्योगों की क्षमता और उपलब्धियों को सामने लाने का अवसर मिलेगा।

उद्यमियों और रोजगार सृजन करने वालों का होगा सम्मान

समारोह में क्षेत्र के औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्यमियों और इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा। समय से औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने और रोजगार सृजन में योगदान देने वाले प्रतिष्ठित उद्यमियों को सम्मानित करने की योजना है।

युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने के लिए रोजगार एवं कौशल विकास सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रमुख औद्योगिक इकाइयों और शिक्षण संस्थानों की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसका उद्देश्य युवाओं को उद्योगों की जरूरतों, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों से परिचित कराना है।

विकास यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर डॉक्यूमेंट्री

समारोह में गीडा की अब तक की विकास यात्रा और भविष्य की योजनाओं पर आधारित विशेष लघु फिल्म एवं डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। इसमें गीडा के विस्तार और धुरियापार औद्योगिक क्षेत्र जैसी प्रस्तावित विकास योजनाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

आयोजन में प्रदेश और देश के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्यमियों, युवाओं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। गीडा प्रशासन का प्रयास है कि स्थापना दिवस समारोह के माध्यम से औद्योगिक उपलब्धियों को सामने लाने के साथ निवेश और रोजगार की नई संभावनाओं को भी प्रोत्साहित किया जाए।

Previous articleशैक्षणिक टूर पर निकले सूर्या स्कूल के नौनिहाल, एमडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना पहले चरण में प्लेवे से कक्षा एक तक के बच्चे हुए शामिल, बाबा तामेश्वरनाथ धाम और मगहर का किया भ्रमण
Next article11 से 17 जनवरी तक सजेगा गोरखपुर महोत्सव, देश-विदेश के कलाकार बिखेरेंगे जलवा 11 से 13 जनवरी तक मुख्य मंच पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 17 जनवरी तक चलेगा शिल्प मेला और विभागीय प्रदर्शनी स्थानीय कलाकारों को भी मिलेगा मुख्य मंच पर अवसर, मंडलायुक्त ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here