शैक्षणिक टूर पर निकले सूर्या स्कूल के नौनिहाल, एमडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना पहले चरण में प्लेवे से कक्षा एक तक के बच्चे हुए शामिल, बाबा तामेश्वरनाथ धाम और मगहर का किया भ्रमण

शैक्षणिक टूर पर निकले सूर्या स्कूल के नौनिहाल, एमडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पहले चरण में प्लेवे से कक्षा एक तक के बच्चे हुए शामिल, बाबा तामेश्वरनाथ धाम और मगहर का किया भ्रमण

संतकबीरनगर। खलीलाबाद स्थित सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को शीतकालीन शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले चरण में प्लेवे से लेकर कक्षा एक तक के नन्हे छात्र-छात्राओं को जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के भ्रमण पर भेजा गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में शैक्षणिक भ्रमण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच निकले नौनिहालों ने प्रसिद्ध बाबा तामेश्वरनाथ धाम और संत कबीर की निर्वाण स्थली मगहर पहुंचकर भ्रमण का आनंद उठाया। इस दौरान बच्चों को जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों के लिए पौष्टिक नाश्ते सहित सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव और ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों को नई चीजें सीखने और अपने परिवेश को करीब से समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतकालीन शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को भ्रमण कराया जाएगा।

इस दौरान नितेश द्विवेदी, शरद त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, आरती चौधरी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleगोलघर में अधिकारियों ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी एडीएम सिटी, एसपी सिटी और नगर मजिस्ट्रेट ने पुलिस टीम के साथ किया भ्रमण, सतर्कता बरतने के निर्देश
Next articleगीडा स्थापना दिवस पर सजेगा औद्योगिक विकास और निवेश का मंच औद्योगिक प्रदर्शनी, उद्यमियों का सम्मान और रोजगार-कौशल विकास सत्र होंगे आयोजन के प्रमुख आकर्षण, विकास यात्रा पर दिखाई जाएगी विशेष डॉक्यूमेंट्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here