धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस सतर्क, मूर्ति आयोजकों के साथ की बैठक एसपी सिटी निमिष पाटील ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस सतर्क, मूर्ति आयोजकों के साथ की बैठक

एसपी सिटी निमिष पाटील ने सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश

गोरखपुर। धनतेरस, श्री लक्ष्मी-गणेश पूजन और दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पाटील ने कैंट थाना क्षेत्र में लक्ष्मी प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजकों के साथ बैठक की। उन्होंने आयोजकों से बातचीत कर त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में एसपी सिटी ने कहा कि त्योहारों के दौरान पूजा पंडालों और प्रतिमा स्थापना स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। ऐसे में आयोजक सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। पूजा स्थलों पर आने-जाने के रास्ते व्यवस्थित रखे जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को परेशानी न हो। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था प्रभावित न होने देने के लिए भी जरूरी इंतजाम किए जाएं।

प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील

एसपी सिटी ने आयोजकों को प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने को कहा। उन्होंने अपील की कि किसी भी तरह की समस्या, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पूजा स्थलों पर व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ भीड़ नियंत्रण और यातायात संचालन पर भी लगातार नजर रखी जाएगी।

बैठक में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous articleगोलघर में पैदल गश्त कर पुलिस के आला अफसरों ने परखी यातायात और पार्किंग व्यवस्था एडीजी राम कुमार, डीआईजी एस. चन्नप्पा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने किया निरीक्षण, जाम और अतिक्रमण से निजात दिलाने के दिए निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here