पीएम आवास के लंबित आवेदनों की जल्द पूरी करें जांच : डीएम डूडा की योजनाओं की समीक्षा, स्वनिधि में ऋण आवेदन बढ़ाने और लाभार्थियों को बैंकों तक पहुंचाने के निर्देश

पीएम आवास के लंबित आवेदनों की जल्द पूरी करें जांच : डीएम

डूडा की योजनाओं की समीक्षा, स्वनिधि में ऋण आवेदन बढ़ाने और लाभार्थियों को बैंकों तक पहुंचाने के निर्देश

संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत जांच समितियों के पास लंबित आवेदनों का सत्यापन जल्द पूरा होगा। डीएम अनुज मलिक ने संबंधित अधिकारियों को पात्रता की जांच पूरी कर रिपोर्ट डूडा कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र आवेदकों को योजना का लाभ मिलने में अनावश्यक देरी न हो।

कलेक्ट्रेट में सोमवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति भी जानी। उन्होंने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक ऋण आवेदन कराने के निर्देश दिए।

आवेदकों को बैंक तक पहुंचाने की जिम्मेदारी तय करें

डीएम ने कहा कि पीएम स्वनिधि के आवेदकों को ऋण दिलाने की प्रक्रिया में सहयोग के लिए कर्मचारियों को नामित किया जाए। संबंधित कर्मचारी आवेदन करने वाले लाभार्थियों को बैंकों तक पहुंचाने और ऋण प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग करें।

समय सीमा में पूरे हों निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती योजना की समीक्षा में डीएम ने जारी कार्यादेशों के सापेक्ष निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। संबंधित सहायक अभियंता और अवर अभियंता को निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्य प्रकाश, अपर उप जिलाधिकारी एवं परियोजना अधिकारी डूडा सुधीर कुमार, शहर कार्यक्रम प्रबंधक ज्ञानेंद्र शुक्ला सहित नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleतारपीन तेल के गोदाम में भीषण आग, दूर तक दिखीं लपटें मोहनलालपुर में मची अफरा-तफरी, कई दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं; आसपास के इलाके में बढ़ाई सतर्कता
Next articleदो अक्टूबर को सरकारी-सार्वजनिक भवनों पर होगा ध्वजारोहण गांधी-शास्त्री जयंती की तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक, एक अक्टूबर को महापुरुषों की प्रतिमाओं और शहीद स्थलों पर चलेगा विशेष सफाई अभियान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here