एसएसपी ने किया नए भवन का लोकार्पण हरपुर बुदहट और बांसगांव थाने की हरनहीं चौकी में हुआ आयोजन

एसएसपी ने किया नए भवन का लोकार्पण

हरपुर बुदहट और बांसगांव थाने की हरनहीं चौकी में हुआ आयोजन

खजनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हरपुर बुदहट थाने और बांसगांव थाने की हरनहीं चौकी में नव निर्मित भवनों का लोकार्पण आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय ग्रामप्रधान जनप्रतिनिधि और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार जिले के पुलिस कप्तान डाॅ गौरव ग्रोवर ने आज हरपुर बुदहट थाने पर तथा बांसगांव थाने की हरनहीं चौकी पर पहुंच कर नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण पूजन और फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से निर्मित इन भवनों से पुलिस को कार्य करने में सुगमता होगी उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर एसपी साउथ अरूण कुमार सिंह सीओ बांसगांव प्रशाली गंगवार एसएचओ बांसगांव चंद्रभान सिंह एसएचओ खजनी राजेश कुमार एसओ हरपुर बुदहट संदीप यादव एसओ सिकरीगंज मनीष यादव चौकी इंचार्ज हरनहीं राम सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामप्रधान और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Previous articleमानवाधिकार की रक्षा के लिए बनाए गए हैं कानून: बजाज
Next articleमुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक जय चौबे और उनकी टीम का आयोजक मंडल ने फूलमाला पहनाते हुए किया जोरदार स्वागत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here