मानवाधिकार की रक्षा के लिए बनाए गए हैं कानून: बजाज
संतकरबीरनगर। राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान होटल आर्शीवाद, खलीलाबाद में पूर्वी उत्तर प्रदेश समीक्षा बैठक आयोजित किया। कार्यक्रम में गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर जिले के साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बजाज रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि फूल मालाओं व अंग वस्त्र एवं मुमेटो द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल द्वारा किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम कमलापुरी जोश खरगोश के साथ मानवाधिकार के हक की बात करते हुए लोगो को अपने अधिकार को बताया।
इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी महेंद्र श्रीवास्तव ने मानव अधिकार की बात करते हुए लोगों को एक जुटता के साथ लोगों की मदद करने की अपील किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बजाज ने कहा राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के संविधान के रूप एक पवित्र कार्य कर रहा है। हमे अपने हक के लिय खुद से आगे आना होगा। हमे संविधान को जानना होगा। तभी हम अपने अधिकार के लिए लड़ सकते हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लाल बजाज, महिला प्रदेश अध्यक्ष मीनू सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेंद्र श्रीवास्तव, तबस्सुम,अरूण कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।















