हर वार्ड में जनभागीदारी से सफल होगा सेवा संकल्प अभियान : महापौर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, स्वच्छता और नागरिक सेवाओं को लेकर चलेगा जनजागरूकता अभियान

हर वार्ड में जनभागीदारी से सफल होगा सेवा संकल्प अभियान : महापौर

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, स्वच्छता और नागरिक सेवाओं को लेकर चलेगा जनजागरूकता अभियान

गोरखपुर। नगर निगम में ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ के सफल क्रियान्वयन को लेकर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें नगर आयुक्त अजय जैन, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, सहायक नगर आयुक्त अविनाश सिंह समेत नगर निगम के पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अभियान की कार्ययोजना और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।

महापौर ने अधिकारियों और पार्षदों से अभियान को अधिकतम जनभागीदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘जनभागीदारी से जनकल्याण, जनकल्याण से जनविश्वास’ की भावना के साथ अभियान को प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाया जाए। नागरिकों को स्वच्छता और नगर निगम की सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए अभियान को जनआंदोलन का रूप देने में पार्षद सक्रिय भूमिका निभाएं।

नगर आयुक्त अजय जैन ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान के कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों की नियमित निगरानी और जोनल व विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार और सहायक नगर आयुक्त अविनाश सिंह को क्षेत्रवार गतिविधियों की निगरानी तथा समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्वच्छता, जनजागरूकता और नागरिक सेवाओं से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति तय की गई।

Previous articleअंतरराज्यीय असलहा तस्करी गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार चार पिस्टल, रिवाल्वर और कारतूस बरामद, एमपी-हरियाणा से हथियार लाकर पूर्वांचल में करते थे सप्लाई
Next articleसेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को एडीएम सिटी ने परखा सभी ईओ के साथ बैठक कर ली अब तक की तैयारियों की जानकारी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here