सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को डीएम ने परखा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को डीएम ने परखा

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम ने विभागवार अधिकारियों से अब तक की तैयारियों की जानकारी लेते हुए शेष कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया जाए और इसका प्रभाव धरातल पर दिखाई देना चाहिए। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में चौपाल, जनजागरूकता, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, श्रमदान, स्वास्थ्य जांच, रक्तदान शिविर, पदयात्रा, जागरूकता यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और विद्यार्थियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य पात्र और जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना होना चाहिए। इसके लिए शिविर और चौपाल लगाकर लाभार्थियों को चिह्नित किया जाए तथा स्वास्थ्य, पेंशन, आवास, राशन और आयुष्मान कार्ड समेत अन्य योजनाओं से उन्हें जोड़ा जाए।

17 सितंबर को विशेष कार्यक्रमों से होगा शुभारंभ

डीएम ने 17 सितंबर के कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की। इस दिन रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, पौधरोपण और अन्य जनसेवा गतिविधियां होंगी। शाम को बूथों और प्रमुख स्थानों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं, प्रचार-प्रसार और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ग्रामीण क्षेत्रों में सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी के समन्वय में गतिविधियां संचालित होंगी। जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, परियोजना निदेशक दीपक सिंह और डीपीआरओ सौम्य शील सिंह को संबंधित क्षेत्रों में निगरानी और क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह और एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारियों से भी तैयारियों की जानकारी ली गई।

डीएम ने कहा कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में सीडीओ, सीएमओ राजेश झा, एडीएम वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleसेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को एडीएम सिटी ने परखा सभी ईओ के साथ बैठक कर ली अब तक की तैयारियों की जानकारी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश
Next articleराजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण 17 सितंबर से शुरू होगी ईवीएम की एफएलसी, पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here