IGRS में लापरवाही पर दरोगा-सिपाही को दौड़ लगाने की सजा एसपी ने समीक्षा में पकड़ी लापरवाही, विभागीय जांच और फाइल खोलने के भी निर्देश

IGRS में लापरवाही पर दरोगा-सिपाही को दौड़ लगाने की सजा

एसपी ने समीक्षा में पकड़ी लापरवाही, विभागीय जांच और फाइल खोलने के भी निर्देश

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बुधवार को कोतवाली खलीलाबाद, धनघटा और महुली थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ लंबित विवेचनाओं और IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने शिकायतों और विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान IGRS प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर एसपी ने उप निरीक्षक प्रभांशु राय और कांस्टेबल सुनील कुमार सिंह को दौड़ लगाने का आदेश दिया। साथ ही दोनों के खिलाफ नियमानुसार फाइल खोलकर विभागीय जांच कराने के निर्देश दिए।

एसपी ने महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर मामलों की विवेचनाओं में वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों के प्रभावी संकलन पर जोर दिया। उन्होंने फरार आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ितों को विवेचना की प्रगति की नियमित जानकारी देने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों और विवेचनाओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी अथवा लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए पीड़ितों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।

Previous articleCEIR से 826 मोबाइल बरामद, 1.49 करोड़ के फोन लौटाए गोरखपुर पुलिस ने अब तक 3463 एंड्रॉयड मोबाइल खोज निकाले, कीमत 5.98 करोड़ रुपये के पार
Next articleकालबाधित विवेचनाओं में लापरवाही पर चार विवेचकों का वेतन रोका चार अन्य के खिलाफ प्रारंभिक जांच, एसपी ने कहा- देरी और शिथिलता बर्दाश्त नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here