17.861 किलो गांजा के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार बेलीपार पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

17.861 किलो गांजा के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

बेलीपार पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

गोरखपुर। बेलीपार पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 17.861 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में दोनों को पकड़ा गया। बरामद गांजा कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रीना निषाद निवासी अमरूद मंडी चकरा अव्वल, थाना राजघाट और फुलझड़ी देवी निवासी लक्ष्मणपुर, थाना चौरीचौरा, हाल पता अमरूद मंडी चकरा अव्वल के रूप में हुई है। पुलिस ने बेलीपार थाने में मु0अ0सं0 212/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब गांजे के स्रोत और इसे खपाने की तैयारी के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Previous article1268 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
Next articleनाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here