खोराबार के ईडब्ल्यूएस-एलआईजी आवास अब ‘रुद्राक्ष एनक्लेव’, एमआईजी को मिला ‘मानसरोवर एनक्लेव’ नाम जीडीए बोर्ड बैठक में आवास, सड़कों, रामगढ़ताल और प्रेक्षागृह को लेकर कई अहम फैसले

खोराबार के ईडब्ल्यूएस-एलआईजी आवास अब ‘रुद्राक्ष एनक्लेव’, एमआईजी को मिला ‘मानसरोवर एनक्लेव’ नाम

जीडीए बोर्ड बैठक में आवास, सड़कों, रामगढ़ताल और प्रेक्षागृह को लेकर कई अहम फैसले

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 131वीं बोर्ड बैठक में शहर के आवासीय एवं विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। खोराबार आवासीय योजना के भूखंड संख्या-8 पर निर्माणाधीन ईडब्ल्यूएस-एलआईजी आवासों का नाम ‘रुद्राक्ष एनक्लेव’ और भूखंड संख्या-7 पर निर्मित मिनी एमआईजी एवं एमआईजी आवासों का नाम ‘मानसरोवर एनक्लेव’ रखने पर सहमति बनी। वहीं ‘कुश्मी एनक्लेव’ का नाम बदलकर ‘नवनाथ एनक्लेव’ करने को भी मंजूरी दी गई।

जीडीए की सड़कों का होगा हस्तांतरण

बैठक में जीडीए की कई सड़कों को बेहतर रखरखाव एवं नियमित देखरेख के लिए नगर निगम को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया गया। इससे इन सड़कों के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम के पास आने का रास्ता साफ होगा।

रामगढ़ताल की जेट्टी पर फव्वारा संचालित कराने के संबंध में भी निर्देश दिए गए। इसके अलावा नया सवेरा फेज-1 के सामने प्रवेश द्वार बनाने की संभावना तलाशने को कहा गया, ताकि क्षेत्र में आवागमन और सौंदर्यीकरण को बेहतर किया जा सके।

मानचित्र स्वीकृति के लिए लागू होगी एसओपी

बैठक में पिपराइच, पीपीगंज, मुंडेरा बाजार तथा 233 नए राजस्व गांवों में मानचित्र स्वीकृति से संबंधित व्यवस्था पर भी निर्णय लिया गया। इन क्षेत्रों में मानचित्र स्वीकृति के लिए शासन की निर्धारित एसओपी अपनाने पर सहमति बनी।

जीडीए में ठेकेदारों के पंजीकरण की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है। अब ठेकेदारों का पंजीकरण मार्च और सितंबर में वर्ष में दो बार किया जाएगा।

बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह का किराया घटा

बैठक में बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के किराये में भी कमी करने का निर्णय लिया गया। इससे विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य आयोजनों के लिए प्रेक्षागृह का उपयोग करने वालों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बैठक में जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, नगर आयुक्त अजय जैन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुणाल रस्तोगी, सचिव प्रखर उत्तम, सीआरओ हिमांशु वर्मा, ओएसडी डॉ. संजीव दीक्षित सहित बोर्ड सदस्य राधेश्याम श्रीवास्तव, पवन कुमार त्रिपाठी, दुर्गेश बजाज एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Previous articleडीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा बैरक, रसोईघर और चिकित्सालय का जायजा, बंदियों से संवाद कर जानी समस्याएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here