बेंगलुरु से घर लौटते समय भटक गया युवक, पुलिस ने मेहदावल बाईपास से बरामद कर परिजनों को सौंपा तकनीकी मदद से मिली लोकेशन, चौकी प्रभारी मगहर की टीम ने तत्परता दिखाकर युवक को सुरक्षित पहुंचाया

बेंगलुरु से घर लौटते समय भटक गया युवक, पुलिस ने मेहदावल बाईपास से बरामद कर परिजनों को सौंपा

तकनीकी मदद से मिली लोकेशन, चौकी प्रभारी मगहर की टीम ने तत्परता दिखाकर युवक को सुरक्षित पहुंचाया

संतकबीरनगर। बेंगलुरु से ट्रेन के जरिये घर लौट रहा 27 वर्षीय युवक रास्ते में भटक गया। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपने घर पहुंचने के बजाय संतकबीरनगर के मेहदावल बाईपास के पास पहुंच गया। परिजनों से सूचना मिलने के बाद मगहर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त की रात करीब 11 बजे श्री राम सिंह चौहान निवासी डुमरी, थाना गुलरिहा, गोरखपुर ने दूरभाष के माध्यम से सूचना दी कि उनके मामा संजय चौहान पुत्र विंध्याचल चौहान, निवासी कोइरी टोला मंसूरगंज, थाना पनियरा, महाराजगंज, 24 अगस्त को बेंगलुरु से ट्रेन से अपने घर के लिए निकले थे। मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह घर नहीं पहुंचे और रास्ते में भटक गए।

परिजनों को जानकारी मिली कि संजय चौहान खलीलाबाद-मेहदावल बाईपास के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मगहर विनोद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरक्षी विकास वर्मा और सचिन कुमार सिंह के साथ पुलिस ने तलाश कर युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया।

युवक के मिलने की सूचना तत्काल उसके परिजनों को दी गई। जानकारी पाकर उसके पिता विंध्याचल चौहान, माता चांदमती, बहन सीमा देवी और ससुर मैनेजर प्रसाद चौहान मगहर चौकी पहुंचे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने संजय चौहान को उनके परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।

चौकी प्रभारी मगहर विनोद यादव ने बताया कि युवक की तलाश में तकनीकी माध्यमों से मिली सहायता और पुलिस टीम की तत्परता से उसे जल्द सुरक्षित बरामद किया जा सका। उन्होंने टीम के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी थी।

Previous articleबरावफात के जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था धर्मशाला से पांडे हाता तक संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
Next articleसीएम के देवरिया दौरे की तैयारियों परखी, मंडलायुक्त-डीआईजी ने दिए पुख्ता इंतजाम के निर्देश कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था देखी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here