हाई टेंशन तार के नीचे बस रहे घर ,
खतरे में है जिंदगी
गोरखपुर/पिपरौली गीडा थाना क्षेत्र से सेट सेक्टर 5 के बगल में प्रॉपर्टी डीलरों ने प्लाटिंग कर जमीन की बिक्री शुरू कर दिया है जरूरतमंद जमीन को खरीद कर उसे पर आशियाना भी बना दिये है जबकि हाई टेंशन (33हजार केवी) के नीचे बस रही आबादी जो मानव जीवन के लिए खतरनाक है। कभी भी कहीं कोई हादसा हो जाए तो जान माल की क्षति उसे इनकार नहीं किया जा सकता मगर इसके लिए इसको लेकर के बिजली विभाग के पास कोई एक्शन प्लान नहीं है।लिहाजा एक बड़ी आबादी धीरे-धीरे विकसित हो रही है बिजली के उच्च क्षमता वाले तार के नीचे जोखिम भरी जिंदगी गुजर रहे हैं बताते चले की बिजली विभाग द्वारा इन घरों का सर्वे कर कनेक्शन भी दे दिया गया है।
बिजली विभाग की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना कार्यवाही का जीता जागता सबूत है की पिछले चार से पांच सालों में इस खतरे वाली जगह पर प्रॉपर्टी डीलर कालोनियों का विस्तार करते रहे घर पे घर बढ़ते गए पर बिभाग मौन धारण करके सोता रहा अगर कोई इसकी चपेट में आकर जान गवा देगा तो जिम्मेदार कौन होगा उसी हाईटेंशन तार के नीचे गौशाला है।
सूत्रों की माने तो सेक्टर 5 गिडा प्राधिकरण कॉलोनी बसाते समय 100 मीटर के दायरे में हाई टेंशन तार को छोड़कर आबादी बसाया था क्योंकि नियम और मानक के अनुसार किसी भी कॉलोनी को बसाते समय यह देखा जाता है।
इस संबंध में अधिशासी अभियंता ग्रामीण सोमदत्त शर्मा का कहना है इस संबंध में जानकारी हुई है 1956 एक्ट के तहत सभी जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी















