सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: डीएम ने दिए सख्त निर्देश

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा: डीएम ने दिए सख्त निर्देश

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनपद की प्रमुख योजनाओं की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में तेजी लाते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड पर आंकड़ों के समयबद्ध और सटीक अद्यतन पर विशेष जोर दिया, ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके।

बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने अपेक्षित सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचाएं।

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, वे विशेष कार्ययोजना बनाकर शीघ्र सुधार लाएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम सविता सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleरायबरेली को मिली नई मजबूत कमान : IAS सरनीत कौर ब्रोका ने संभाला जिलाधिकारी का कार्यभार
Next articleओएसडी प्रखर वर्मा के आवास पहुंचे सीएम, मुंडन समारोह में दिया आशीर्वाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here