कोलाॅज प्रतियोगिता में रेड हाउस विजेता

कोलाॅज प्रतियोगिता में रेड हाउस विजेता

– सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोलाज प्रतियोगिता हुई

संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में सोमवार को कोलाज प्रतियोगिता हुई। जिसमे सीनियर वर्ग के छात्र- छात्राओं ने चंद्रयान और इसरो तथा जूनियर वर्ग के छात्र छात्राओं ने पर्यावरण पर चित्र बनाया।

सीनियर वर्ग के छात्र छात्राओं ने चंद्रयान की तस्वीर बनाते हुए उसकी कोलाज बनाई। इसके साथ ही जूनियर वर्ग के छात्र छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए कोलाज बनाया। इसमे रेड हाउस प्रथम स्थान पर रहा तथा ग्रीन हाउस ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहाकि विद्यालय में समय समय पर इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। जिससे की छात्र छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कहाकि प्रतियोगिता के माध्यम से ही छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। यह उनकी आगे की कंपटीशन की तैयारियों में कारगर होता है। इस दौरान विजेता टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, अशोक चौबे, नितेश द्विवेदी, बबिता त्रिपाठी समते अन्य मौजूद रहे।

Previous articleचलती ट्रेन में गोलीबारी, RPF के ASI और 3 यात्रियों की मौत, जयपुर-मुंबई ट्रेन में पालघर के पास फायरिंग
Next articleमुख्यमंत्री ने सुनी फरियाद संबंधित अधिकारी को दिया दिशा निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here