पंचायत राज कार्यों की समीक्षा: उपनिदेशक हिमांशु शेखर ठाकुर की अध्यक्षता में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग

पंचायत राज कार्यों की समीक्षा: उपनिदेशक हिमांशु शेखर ठाकुर की अध्यक्षता में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग

 

गोरखपुर। गोरखपुर मण्डल के उपनिदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को मण्डल स्तर पर महत्वपूर्ण विडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। बैठक में मण्डल के समस्त जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, जिला परियोजना प्रबंधक तथा जिला कंसलटेंट स्वच्छ भारत मिशन शामिल हुए।

बैठक में पंचायत राज विभाग की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें केन्द्रीय वित्त आयोग, पाँचवाँ राज्य वित्त आयोग, छठवाँ वित्त आयोग पोर्टल पर डाटा फीडिंग, जीपीडीपी (2026-27) ग्राम पंचायत/क्षेत्र पंचायत/जिला पंचायत विकास योजना, बहुउद्देशीय पंचायत भवन (वित्तीय वर्ष 2025-26), अंत्येष्टि स्थल (वित्तीय वर्ष 2025-26), डिजिटल लाइब्रेरी, पंचायत उत्सव भवन, अन्नपूर्णा भवन निर्माण, पंचायत भवन के माध्यम से सीएससी सर्विसेस, ओएसआर पोर्टल पर सीएससी की धनराशि एंट्री रिपोर्ट, पंचायत सहायक उपस्थिति, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल रिपोर्ट, कल्याण कोष, परिवार रजिस्टर, मेरा गाँव मेरी धरोहर, मातृभूमि योजना, ऑडिट रिपोर्ट, परफार्मेंस ग्रान्ट तथा स्वच्छ भारत मिशन शामिल रहे।

उपनिदेशक हिमांशु शेखर ठाकुर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि उपरोक्त सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी कार्य में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में समस्त जिला पंचायत राज अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों पंचायत को निर्देश दिया गया कि मार्च माह के अंत तक सभी कार्य पूर्ण कर संबंधित पोर्टलों पर डाटा अपडेट कर लिया जाए।

Previous articleनगर निगम वाहन विभाग में सख्ती: नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के कड़े निर्देश
Next articleनवनिर्माण के 9 वर्ष: विकास भवन संतकबीरनगर में भव्य पुस्तक विमोचन समारोह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here