एसपी ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एसपी ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने आज दिनांक 30 जनवरी 2026 को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का गहन निरीक्षण किया। परेड में शामिल पुलिस कर्मियों के टर्नआउट की बारीकी से जांच करते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने और जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के पश्चात एसपी ने कर्मियों को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ लगवाई और परेड के दौरान अनुशासन एवं एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल कराई। उन्होंने कहा कि अनुशासित वर्दी, शारीरिक फिटनेस और जनसेवा भावना पुलिस की छवि को मजबूत बनाती है।

परेड के उपरांत एसपी संदीप कुमार मीना ने पुलिस लाइन परिसर का दौरा किया। उन्होंने मेस, गणना कार्यालय, शस्त्रागार, डायल 112, यातायात कार्यालय, आर्मी बैरक आदि स्थानों का निरीक्षण किया तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों की जांच करते हुए गार्द की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए गार्द कमांडरों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी ने कहा कि पुलिस लाइन जनपद की सुरक्षा का केंद्र है, इसलिए यहां की व्यवस्था, अनुशासन और साफ-सफाई में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मियों को अपील की कि वे हमेशा सजग, सतर्क और जनसेवा के प्रति समर्पित रहें।

Previous articleमोबाइल स्वामियों के चेहरों पर लौटी खुशी: संतकबीरनगर पुलिस ने 121 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए, अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये
Next articleडीएम की सख्ती: स्कूली वाहनों का 100% सत्यापन, अनफिट गाड़ियां चलने नहीं दी जाएंगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here