मगहर चौकी का हुआ कायाकल्प: एसपी संदीप कुमार मीना ने किया उद्घाटन, साइबर जागरूकता पर जोर

मगहर चौकी का हुआ कायाकल्प: एसपी संदीप कुमार मीना ने किया उद्घाटन, साइबर जागरूकता पर जोर

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी का कायाकल्प पूरा हो गया। गुरुवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने चौकी का भव्य उद्घाटन किया। नई संरचना, बेहतर सुविधाओं और आधुनिक व्यवस्था के साथ चौकी अब नागरिकों को और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए तैयार है।

उद्घाटन कार्यक्रम में नगर पंचायत मगहर के चेयरमैन नूरु जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, नगर पंचायत ईओ वैभव सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार, शहर कोतवाल पंकज कुमार पाण्डेय एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। एसपी संदीप कुमार मीना ने उद्घाटन के बाद साइबर जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी दिन-ब-दिन नए-नए जाल बिछा रहे हैं। 

अंजान लिंक पर क्लिक न करें, अनजान नंबरों से फोन आए तो सतर्क रहें। यदि कोई बैंक अकाउंट ब्लॉक या लोन के नाम पर धोखा दे तो तुरंत नजदीकी थाने या साइबर सेल के मोबाइल नंबर पर सूचना दें। एसपी ने बताया कि इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, व्हाट्सएप आदि पर मिलने वाले संदेशों में अक्सर फर्जी लिंक होते हैं, जिन पर क्लिक करने से लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं।

जागरूकता ही इन अपराधों पर लगाम लगाने का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें, ताकि अपराधी पकड़े जा सकें। मौके पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने चौकी के कायाकल्प की सराहना की और एसपी की साइबर जागरूकता पहल को सराहनीय बताया। यह कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।

Previous articleमां भद्रकाली खलीलाबाद में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित, समाज की एकता एवं समरसता पर जोर
Next articleआधी रात में आया मसीहा: संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाया क्रिसमस, गिरजाघरों में गूंजा ‘मेरी क्रिसमस’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here